फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के खराब हैंडपंप बने परेशान का सबब, पानी जुटाना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
राजपूत कॉलोनी का हैंडपंप खराब - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के विभिन्न मोहल्लों में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। सुधार न होने से आसपास के लोगों को पानी की समस्या बनी हुई है। मजबूरन दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे समय खराब हो रहा है, साथ ही उमस भरी गर्मी के मौसम में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के विष्णुपुरा, रैदासपुरा, खिरकापुरा, भदैंयापुरा और नेहरूनगर के कई क्षेत्र हैं। जिसमें वर्तमान में शहर के मोहल्ला आजादपुरा के राजपूत कॉलोनी, विष्णुपुरा में आवास कॉलोनी, सिविल लाइन में झोपड़ पट्टी में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को पानी जुटाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घरों के पास लगे हैंडपंप खराब हैं, इससे काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी हैंडपंप नहीं सुधारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पानी के लिए निर्भरता भी हैंडपंप पर ही है लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
घर के पास में लगा हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। इससे पानी की समस्या बनी हुई है। मांग करने के बाद भी नहीं सुधरा है। - पूजा
शहर के कई मोहल्लों में पानी के लिए हैंडपंप का सहारा रहता है। ऐसे में हैंडपंपों को वरीयता से ध्यान में रखकर सुधारा जाना चाहिए। - लालचंद्र
घर के पास में लगा हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। इससे पानी जुटाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। जहां पर अधिक भीड़ रहती है। - युवराज
खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए। जिससे पानी ्की सुविधा मिले और समय की भी बचत हो सके। - बब्लू

विष्णुपुरा आवास कॉलोनी का हैंडपंप खराब- फोटो : LALITPUR

सिविल लाईन झौपड़ पट्टी मुहल्ला का हेंडपम्प खराव- फोटो : LALITPUR

कैप्सन - माताटीला बांध से गिरता पानी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें