फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में गैस सिलिंडर में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के तुवन चौराहा के पास एक होटल में गैस सिलिंडर में अचानक से आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई और सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तुवन चौराहा के पास स्थित जैन स्वीट्स पर बृहस्पतिवार को दोपहर में जब होटल कर्मचारी नाश्ता बना रहे थे, तभी अचानक से गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊपर तक उठने लगी। यह देख दुकान संचालक व कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि होटल के ठीक सामने ही फायर ब्रिगेड का कार्यालय होने के चलते तत्काल दमकल मौके पहुंच गई और आग को कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें