फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द के पास हाइवे पर ट्रक की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मसौराखुर्द निवासी श्याम बुनकर (70) पुत्र दुरजू बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से हाइवे पर पैदल जा रहा था। तभी सागर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे गौरव बुुनकर ने बताया कि उसके चाचा श्याम केवाईसी कराने के लिए जा रहे थे, तभी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें