फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदनगर मामले में हो रही निष्पक्ष जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
शांति व्यवस्था की बैठक में गोविंदनगर प्रकरण में शांति व्यवस्व्था की बैठक करते डीएम, एसपी धर्मगु? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि गोविंद नगर में बीते दिनों हुई घटना की अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है। उन्होंने धर्म प्रमुखों से कहा कि अफवाहों के प्रति लोगों को सतर्क करें। इन पर अंकुश लगाने की जरूरत है। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए विवाद के संबंध में प्रशासन ने धर्म प्रमुखों एवं घटना के पक्षकारों के साथ बैठक की। एसपी निखिल पाठक ने कहा कि अधिकारी आते और जाते रहते हैं लेकिन आप लोगों को यहीं रहना है। गोविंद नगर में जो कुछ हुआ वह एक सामान्य सी घटना थी, लेकिन उसे समुदाय से जोड़ने की कोशिश की गई है, यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि घटना के दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी।
अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। इस घटना के पीछे जो भी अराजकतत्व हैं, उनके विरुद्ध जिला प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। एएसपी गिरजेश कुमार ने कहा कि सभी पक्ष एक-दूसरे की कमियों को न देखें बल्कि साथ रहकर आगे बढ़ें। कोरोना जैसी विपत्ति में सभी समुदायों ने बढ़-चढ़ कर एक दूसरे की मदद की है, इसी प्रकार अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें