फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम ऐरा में खेत सोमवार को खेत पर काम करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम ऐरा निवासी नाथूराम (52) सोमवार को सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर गया था और खेत में बोयी मटर की फसल में पानी दे रहा था। दोपहर में उसके बेटे व अन्य परिजन घर चले गए, जबकि वह खेत पर ही रुक गया। दोपहर बाद करीब चार बजे जब उसकी पत्नी राधिका खेत पर गई तो नाथूराम खेत की मेड़ पर अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके बाएं पैर में सांप के डसने के निशान थे। महिला ने तत्काल अपने बेटों व आसपास के लोगों को बुलाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे पहलवान ने बताया कि उसके पिता खेत पर ही काम कर रहे थे और वह खेत से घर चला गया था। इसी दौरान उसके पिता को सांप ने डस लिया। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां है और वह तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें