तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरीखुर्द में 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बरीखुर्द निवासी पंचम राजा खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उनकी पांच संतानों में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी दूसरे नंबर की पुत्री जूली राजा (15) ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी समय तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे पुकारा। आवाज के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो कमरे का दरवाजा खोला तो उसके फंदे से लटक रहे शव को देखकर चीख पुकार मच गई। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गई। वही, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं को बाजार गर्म है। तेरई फाटक चौकी प्रभारी साजेश कुमार के अनुसार अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।