फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालिका की मौत

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को तीन स्थानों पर गिरी बिजली से झुलसी महिलाओं का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, बुधवार को सायंकाल साढ़े पांच बजे ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशुपरा में बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गनेशपुरा निवासी कृपाल यादव खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी चार पुत्रियां और एक पुत्र है। बुधवार को सायंकाल साढ़े पांच बजे के लगभग बारिश होने लगी। इसी बीच कड़क के साथ कृपाल के खेत पर बिजली गिरने से वहां मौजूद उसकी पुत्र शुभि (12) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने लेखपाल रामकुमार को मौके पर भेजा। लेेखपाल ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
उधर, मंगलवार को बिजरौठा के मजरा बाबाताल, राजपुर कोटरा और ग्राम सभा खांदी के मजरा शाहपुर में बिजली गिरने से आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जिनमें चार को मेडिकल कॉलेज झांसी और चार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।
विज्ञापन

----------
नेट टावर व कंप्यूटर सिस्टम की मरम्मत के बाद शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
महरौनी। तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक कार्यालय के नेट टावर पर मंगलवार को बिजली गिरने से कार्यालय में रखे कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए थे। बुधवार को नेट टावर और सिस्टम ठीक होने के बाद दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन का कार्य सुचारू रूप से चालू हो गया। महरौनी तहसील में स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर मंगलवार के लगभग ढाई बजे जोर की गर्जना के साथ बिजली नेट टावर पर गिरने से कार्यालय में रखे कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए थे। बिजली गिरने से कार्यालय में होने वाली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य बंद हो गया था। बुधवार को सुबह से ही मैकेनिकों द्वारा ठीक करने का कार्य प्रारंभ किया गया और दोपहर के 12 बजे तक ठीक कर लिया गया। उपनिबंधक कार्यालय में कार्यरत लिपिक गुलझारी लाल ने बताया कि एक यूपीएस में अधिक नुकसान हुआ, जिसे बदल लिया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद 20 बैनामा आए, जिसका रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें