फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में एक युवती ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांधीनगर निवासी प्रियंका रैकवार (24) वर्ष पुत्री राजेंद्र रैकवार मंगलवार की रात को घर में ही थी। माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए महरौनी गए थे। घर में उसकी दादी और चाचा थे। जो रात में खाना खाने के बाद नीचे अपने कमरों में सो गए। वहीं प्रियंका छत पर बने कमरे में चली गई। उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर छत के कुंदे पर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आई तो उसके चाचा और दादी ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा, तो प्रियंका वहां छत के कुंदे पर साड़ी से लटक रही थी। जिस पर उसके चाचा ने उसके माता-पिता एवं पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवती ने फांसी किन कारणों से लगाई, परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें