फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ट्रेनों में यात्रा के लिए शुरू हुई जनरल टिकट की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे ने अब सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। जिसके चलते अब यात्रियों को सुविधा हो गई। बीते 27 जून से अप रूट की भोपाल जाने वाली ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री शुरू हो गई थी। जबकि डाउन रूट की मात्र पांच ट्रेनों में ही जनरल टिकट मिल रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री पूरी तरह बंद करके सामाजिक दूरी का पालन कराने के उद्देश्य से जनरल कोचों में भी आरक्षण व्यवस्था जारी कर दी गई थी, लेकिन कोरोना काल से राहत मिलने के बाद भी एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में जनरल टिकट की बिक्री शुरू नहीं हो सकी थी। अब रेलवे ने एक बार फिर से जनरल टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। जिसके तहत 27 जून को सबसे पहले अपरूट यानि भोपाल, मुुंबई, नागपुर, सागर, कटनी जाने वाली ट्रेनों में यात्रा के लिए जनरल टिकट की बिक्री शुरू कर दी गइ। जबकि डाउन रूट की ट्रेनों में ललितपुर में ठहरने वाली सदर्न एक्सप्रेस, चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एवं कुशीनगर एक्सप्रेस में मंगलवार से जनरल टिकट की बिक्री की व्यवस्था लागू कर दी गई। अब एक जुलाई से डाउन रूट की भी सभी ट्रेनों में यात्रा के लिए जनरल टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। जिससे यात्रियों को जनरल टिकट से यात्रा करने की सुविधा मिलने लगी है और अब उन्हें आरक्षण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इससे अब ट्रेनों के जनरल कोचों में भी भीड़ होने लगी है और टिकट काउंटर पर भी जनरल टिकटों के लिए लाइनें लगना शुरू हो गई है। अभी तक यात्रियों को जनरल कोचों में आरक्षण नहीं मिलने पर यात्रा करने की सुविधा नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब टिकट मिलने से यात्री जनरल कोचों में बिना आरक्षण के कहीं भी बैठ सकेंगे।
-------
टिकट वेडिंग मशीनें बनी शोपीस
रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो पर भीड़ होने के चलते कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो परिसर में ही ट्रेनों की जनरल टिकट के लिए टिकट वेडिंग मशीनें रखवाई गई थीं, लेकिन कोरोना काल के समय से जनरल टिकट बंद होने के चलते इन मशीनों से भी टिकट की बिक्री बंद रही। अब जनरल टिकट की बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन टिकट वेडिंग मशीनों से टिकट की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते यह मशीनें शोपीस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें