फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और सिलिंडर पर माला चढ़ाई, दम निकाल रही महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाइक और गैस सिलिंडर पर माला चढ़ाकर महंगाई और सरकार को कोसा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के नागरिकों के साथ विश्वासघात किया है। चुनावों में लोगों के वोट बटोरने के लिए लगभग 137 दिनों तक पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के दामों को स्थिर रखा गया। अब करीब नौ दिनों से प्रतिदिन दाम बढ़ रहे हैं।
कांग्रेसियों ने जिला कारागार चौराहे पर गैस और तेल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में मोटर साइकिल पर गैस सिलिंडर रखकर महंगाई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गैस के दाम कम करो के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशाराम तिवारी, अशोक कुमार सोनी, अशोक कुमार राय, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, जिला सचिव खलक सिंह राजपूत, राजेश नायक,रानी देवी, ममता देवी, सावित्री बाई,किरन देवी ,किशन सहरिया, देशराज सहरिया,अजय अहिरवार राहुल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें