फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंकिंग कंपनी के चार लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
bank_1595229106.jpeg - फोटो : bank_1595229106.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर के सरफयाना निवासी एक युवक की शिकायत एवं न्यायालय के आदेश पर एक बैंकिंग कंपनी चलाने वाले चार कर्मचारियों पर कोतवाली में साजिश, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर के सरफयाना निवासी राहुल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि अभिषेक यादव निवासी ग्राम बादीवर थाना जखौरा, हाल निवासी रानीपुरा तालबेहट, मनोज कुमार निवासी रानीपुरा तालबेहट हाल निवासी इंदौर, पुष्पेंद्र सिंह यादव निवासी देवा माता टपरियन ने अपने आपको एक कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए उसे 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप काम पर रखा था। इसके बाद इन लोगों ने क्षेत्र के तमाम लोगों से लाखों रुपया एफडी, आरडी के नाम लिया और उसकी पासबुकें कंप्यूटर में फीड करने के लिए उसे दे दी।
पैसा कंपनी में ब्रांच मैनेजर आनंद यादव निवासी पुलिस कॉलोनी तालबेहट हाल निवासी ग्राम पुखरायां जिला कानपुर द्वारा रखा गया। प्रार्थी ने जब अपना वेतन का पैसा मांगा तो सभी लोगों ने एकमुश्त पैसा कभी भी प्राप्त कर लेने की बात कही। इसके बाद उन लोगों ने एक आरडी में पैसा जमा करना बताया। वह लोग उससे तीन साल तक काम करवाते रहे और फिर उसकी रकम को एफडी के रूप में जमा करना बता दिया। चारों आरोपियों ने उसकी रकम ब्याज सहित उसे मिलने का भरोसा दिया। समय सीमा के बाद जब वह अपनी रकम लेने अभिषेक यादव के घर रानीपुरा पहुंचा तो अभिषेक ने मनोज कुशवाहा को बुला लिया। दोनों ने उसे 11,37,400 रुपये की राशि का चेक दिया। युवक राहुल का कहना है कि जब उसने चेक बैंक में भुगतान हेतु जमा किया तो खाते में पैसा पर्याप्त न होने के कारण उसे कैंसिल कर दिया गया ।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उन लोगों ने जानबूझकर उसका पैसा हड़पने की नीयत से चेक दिया था। इसके बाद उन लोगों ने कहा कि एक सप्ताह में पैसे अदा कर देंगे । मगर कई दिनों तक टालमटोल की और एक दिन प्रार्थी के घर आकर गालियां दी एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। वह लोग उसकी रकम हड़प कर इंदौर भाग गए हैं । जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें