फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने अबैध शराब बिक्री के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
अबैध शराब के विरोध में हाथ में तख्तियां लेकर जुलूस निकालते बच्चे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जाखलौन। ललितपुर देवगढ़ राजमार्ग पर स्थित गांव महेशपुरा के बच्चों ने ककरुआ तक अवैध देशी शराब की बिक्री के विरोध में जुलूस निकाला। जिसमें अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों से बनाई तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन के द्वारा इस कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके द्वारा गांव से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। बच्चों ने बताया कि शराब पीने वाले और बेचने वाले गांव के ही लोग हैं जो शराब पीकर वातावरण तो खराब करते ही हैं। राशन से जो अनाज मिलता है उसे बेचकर शराब पी जाते हैं। सरकार किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिए जो धनराशि देती है उसका अधिकांश भाग शराब खोरी की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने डीएम, एसपी और आबकारी विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें