फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खाद विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

विज्ञापन
पकड़ी गई खाद की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर विभागीय अफसरों ने खाद विक्रेताओं के यहां छापामारी शुरू कर दी। बुधवार को दो खाद विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

टीम ने शहर में गल्ला मंडी के सामने स्थित आशीष ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर फर्म मालिक आशीष साहू मिले। इनके विक्रय केंद्र पर 1140 बोरी डीएपी एवं 3787 बोरी यूरिया पाया गया, जिसमें पीओएस मशीन के स्टॉक से करीब 108 बोरी डीएपी का अंतर पाया गया। विक्रेता द्वारा उर्वरक का भंडारण सही ढंग से न करने व दुकान पर स्टॉक और रेट बोर्ड नही पाए जाने पर के अलावा बिक्री रजिस्टर में किसानों के नाम न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई।
उधर, जिला कृषि अधिकारी व नायब तहसीलदार ने मंगलवार को महरौनी में 82 बोरी डीएपी खाद से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा। उर्वरक संबंधी अभिलेख न दिखा पाने पर उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। डीएम ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें