फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में फसलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। गर्मी का मौसम आते ही फसलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को ग्राम कड़ेसराबांसी निवासी रामसिंह के खेत में और बुधवार को पूराकलां निवासी दयाराम यादव तथा सिरसी में एक किसान के खेत में खड़ी फसल में आग लगी। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने लेखपालों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को कड़ेसराबांसी निवासी रामसिंह के खेत से निकली हाईटेंशन तार के गिरने से नीचे खड़ी सूखी फसल आग की चपेट में आई गई। जिसकी जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने आग पर पानी डाल कर काबू किया। लेकिन तब तक आग ने उसकी काफी फसल का नुकसान कर दिया।
वही बुधवार को दोपहर में तीन बजे के लगभग पूराकलां निवासी दयाराम पुत्र दुर्जू के खेत में भी हाई टेंशन तार के गिरने से फसल में आग लग गई। जिससे एक बछिया मौके पर ही मृत हो गई जबकि आग से एक बछिया और दो दुधारू भैंसे भी बुरी तरह से झुलस गई। आग से कुछ फसल एवं झोपड़ी जल गई। पीड़ित के अनुसार उसका लगभग एक लाख अस्सी हजार रूप्ए का नुकसान हुआ है। वही सिरसी में भी एक किसान के खेत में आग लगने से हड़कम्प मच गया। बाद में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस मामलें में एक आरोपी पर विवाद के चलते आग लगाने की बात सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल में आग लगने की जानकारी के बाद संबंधित गांवों के लेखपालों को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।
-एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें