तालबेहट। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने एक अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया। देर शाम तक मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
बुधवार को कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें ग्राम सभा मऊ के पास एक स्थान पर बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी। जिस पर उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक मौके से वाहन छोड़ कर भाग गया। जिसे पुलिस ने लाकर सीज कर दिया। बाद में इसकी सूचना कार्रवाई हेेतु जिला खनन अधिकारी को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मामले के आरोपी मलखान सिंह निवासी बदौरा पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।