फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 22 Jan 2023 05:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ग्राम पनारी निवासी हरीराम (48) पुत्र नत्थू शनिवार को सुबह अपने खेत पर फसल की देखरेख करने के लिए गया था। जहां पर अचेत होकर गिर गया। आस-पास के खेतों के किसानों ने हरीराम को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में फसल की देखरेख करने खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गया, सूचना परिजन अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्राम पनारी निवासी हरीराम (48) पुत्र नत्थू शनिवार को सुबह अपने खेत पर फसल की देखरेख करने के लिए गया था। जहां पर अचेत होकर गिर गया। आस-पास के खेतों के किसानों ने हरीराम को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन आए और आनन-फानन में जिला अस्पताल के लिए लाए। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नीलेश ने बताया कि पिता खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह दो भाईयों में छोटे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

पिता की मौत से परिवार का छिना सहारा
हरीराम अपने परिवार का पालन पोषण खेती और मजूदरी से करता था। उसके पास ढाई एकड़ जमीन थी, जिसमें खेती करता था। इसके अलावा बाजार में मजदूरी का कार्य करता था। अब उसकी मौत से परिवार के पालन पोषण का संकट आ गया है। इससे उसके परिवार का सहारा छिन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें