फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: बकरी को बचाने कुएं में उतरे किसान की डूब कर मौत, परिवार में पसरा मातम 

Mon, 25 Apr 2022 08:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

पुलिस ने मौके पर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता खेती करने के साथ ही बकरी चराते थे। इससे ही परिवार का पालन पोषण हो रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना जखौरा कस्बा क्षेत्र में कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे किसान की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा निवासी जाहर सिंह (65) पुत्र कलू रविवार को सुबह 11 बजे बकरी लेकर घिसौली क्षेत्र में गड़न के हार में चराने गए थे। जहां पर एक बकरी कुआं में गिर गई। कुएं में बकरी को देखकर बचाने का प्रयास किया। इस पर एक रस्सी को ऊपर बांधकर जूते बाहर निकालकर कुआं में उतर गए। कुआ में उतरने के बाद वापस आने के लिए रस्सी पकड़ी तो अधिक ऊंचाई पर होने के चलते नहीं पकड़ सके और कुआं में डूब गए। 

विज्ञापन


साथ में गए चरवाहों ने बकरियों को देखा तो जाहर सिंह दिखाई नहीं दिए। खोजबीन करने पर कुआं के पास में जूता दिखाई देने पर कुआं में रस्सी व झाड़ डालकर देखा तो कुआ में डूबे मिले। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता खेती करने के साथ ही बकरी चराते थे। इससे ही परिवार का पालन पोषण हो रहा था। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट भी आ गया है। मृतक के पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। इनमें चार पुत्रियों की शादी हो गई है। मृतक परिवार में इकलौते थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें