ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इमलिया में चारा काट कर लौट रहे एक किसान की खेतों में टूटे पड़े हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी बादाम सिंह (36) पुत्र निर्भान सिंह सोमवार को सुबह करीब आठ बजे अपने खेतों में चारा काटकर लौट लौट रहा था। अभी वह अपने खेत में कुछ आगे ही बढ़ा था कि उसके ही खेतों में आगे जाने पर वह खेतों में टूटे पड़े हाईटेंशन तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया और तारों को लाठी डंडों से किसी प्रकार अलग कर उसे उठाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान प्रतिनिधि सुजीत पाठक ने बताया कि मृतक खेती करता था और उसके नाम लगभग डेढ़ एकड़ खेती की जमीन है। मृृतक के दो बेटे हैं और वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।