फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि की राहत राशि के लिए भटक रहे है किसान

विज्ञापन
राहत राशि की जानकारी लेने के लिए तहसील में घूमता दिव्यांग कृषक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। कुदरत की मार से बेहाल किसानों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। अतिवृष्टि से बर्बाद हुई खरीफ की फसल का मुआवजा देने की घोषणा होने के बाद किसानों से नकल खतौनी, आधार कार्ड, पास बुक की छायाप्रति लेकर लेखपालों ने फीडिंग करा दी, लेकिन उनके खाते में अभी तक कोई धनराशि नहीं आई है।
विज्ञापन

करीब एक माह से किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं। आलम यह है कि राहत राशि पाने के लिए किसान सुबह से ही तहसील में लेखपालों और बैंकों के चक्कर लगाने लगते हैं। तहसील स्तर तक भागने में किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
बैंकों में आए दिन किसानों की भीड़ राहत राशि के बारे में पता करने के लिए लगी रहती है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद वह कर्ज में डूबे हैं। महंगाई के दौर में लागत काफी लग रही है। अगर समय पर मुआवजा की धनराशि मिल जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी। किसान अब मुख्यमंत्री से समय पर राहत राशि दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारती ने कहा कि तहसील में जो फीडिंग का काम चल रहा था, वह सब निपट गया है। अब चार पांच दिन में सभी किसानों को राहत राशि प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें