ललितपुर। कोतवाली क्षेेत्र अंतर्गत राजघाट नहर के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का उपचार चल रहा है।
थाना जखौरा के ग्राम गुरसौरा निवासी पुक्खन (55) पत्नी रामकुमार लोधी बृहस्पतिवार को सुबह अपने पति रामकुुमार (60) के साथ बाइक से आधार कार्ड के काम से जिला मुख्यालय गई थीं। शाम को वह पति-पत्नी लौट रहे थे। राजघाट में नहर के पास पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुक्खन को मृत घोषित कर दिया। मृतका के नाती अखिलेश ने बताया कि चार पहिया वाहन राजघाट चौकी पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन वाहन चालक भाग गए। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं।