फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अलग-अलग जगहों पर मिलेगी खाद

विज्ञापन
खाद की दुकानों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। मड़ावरा में खाद वितरण में हो रही दिक्कतों से निपटने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा एवं एडिशनल मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने स्थानीय गल्ला मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरे क्षेत्र से गल्ला मंडी में खाद लेने के लिए उमड़ रही हजारों किसानों की भीड़ को एक जगह नियंत्रित करने में पुलिस एवं प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एवं एडिशनल मजिस्ट्रेट ने स्थानीय उर्वरक व्यापारियों के साथ बैठक कर गल्ला मंडी के अलावा छह अन्य उपयुक्त स्थानों का भी मौका मुआयना कर चिंह्ति किया गया। इस बावत व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना ने बताया कि कस्बे में डीएपी खाद की बिक्री स्थानीय गल्ला मंडी में दो काउंटर, रावत पेट्रोलपंप के नजदीक जे.के. ट्रेडर्स, एक काउंटर भारत पेट्रोल पंप के सामने संजय नायक/बंटी सौंरया की दुकान पर, एक काउंटर सौजना रोड पर आशीष जैन की दुकान पर, एक काउंटर गिरार रोड स्थित पाल सटरिंग हाउस एवं दो काउंटर नई तहसील के सामने संचालित किए जाने के लिए आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी की संस्तुति के लिए भेजी गई है। उनके अनुमोदन के बाद इसी व्यवस्था अनुरूप खाद की बिक्री की जाएगी। उम्मीद है कि खाद वितरण इस नवीन व्यवस्था लागू होने से एक ही स्थान पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र होने से राहत एवं अलग-अलग जगह काउंटर संचालित होने से किसान को खाद लेने में सहूलियत हो सकेगी। बैठक के दौरान एसडीएम मड़ावरा के.के. सिंह, सीओ केशवनाथ, खाद व्यापारी विवेक सौंरया संजय नायक, रामरतन पटेल, भरत लोधी आदि मौजूद रहे।
कल से होगी खाद बिक्री
मड़ावरा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना ने बताया कि डीएम के अनुमोदन और खाद की रैक आने पर कस्बे में नवीन व्यवस्था के अनुसार खाद की बिक्री बृहस्पतिवार से की जाएगी, जहां किसान से नकल खतौनी लेकर पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाकर एक एकड़ पर एक बोरी एवं ज्यादा रकबे पर अधिकतम दो बोरी डीएपी दी जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांगी पर्याप्त सुरक्षा
मड़ावरा। कस्बे में लागू होने जा रही खाद बिक्री की नवीन व्यवस्था के अनुसार मदनपुर रोड, गिरार रोड, सौजना रोड एवं ललितपुर रोड से कस्बे तक पहुंचने वाले किसानों को खाद बिक्री के लिए काउंटर संचालित किए जाने के लिए स्थानीय खाद विक्रेताओं द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रत्येक काउंटर पर कम से कम चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाए जाने को मांग रखी जिस पर अधिकारियों द्वारा उन्हें पूर्ण आश्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें