फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कमजोर रहेगा तो हमारा राष्ट्र भी कमजोर होगा

विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शासन की मंशा के अनुसार बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से कृषि उद्यमियों का 13 दिवसीय
विज्ञापन

प्रक्षिण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में आठ लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें छह प्रशिक्षणार्थी कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के द्वारा जनपद में चयनित किए गए। आरसेटी निदेशक मनोज कुमार ने शिक्षण और प्रशिक्षण के मध्य अंतर को बताते हुए कहा कि जहां शिक्षण केवल वन वे होता है वहीं प्रशिक्षण टू वे होता है। कृषि के द्वारा ही हमारे देश का विकास हुआ है। यदि किसान कमजोर रहेगा तो हमारा राष्ट्र भी कमजोर होगा। डीडीएम नाबार्ड अरविंद निगम ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है यहां पर बिना कृषि के सब कुछ अधूरा है और भारत की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। किसान यहां अन्नदाता कहलाता है। इसलिए कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई, जिससे वह एक सफल उद्यमी बनकर आगे बढ़ें। इस मौके पर राम बिहारी निरंजन, रूपेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा खरे, नंदकिशोर, सुनील कुमार व राजीव रैकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें