ललितपुर। प्रकाश पर्व दीपावली पर इलेक्ट्रानिक बाजार सज गया है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने के लिए अभी से बुकिंग शुरू करा दी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण के कारण गत वर्ष ठंडे रहे कारोबार पर इस बार कुबेर वर्षा जरूर होगी। हालांकि अधिकांश आइटमों पर इस साल करीब 10 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि चाइनीज माल की रोक और बढे़ टैक्स का असर कई आइटमों पर दिख रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीमें और ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
दुकानदार ग्राहकों को उपकरण मुहैया कराने के लिए फाइनेंस का भी ऑफर दे रहे हैं। इसके अलावा कई उपकरणों में छूट बता रहे हैं। मोबाइल फोन की दुकानों पर अधिक भीड़ नजर आ रही है। युवाओं की पसंद विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बने हुए हैं। इसको लेकर फाइंनेंस कराकर मोबाइल ले रहे हैं। कई नकद में ले रहे हैं। कई युवा ऑनलाइन बाजार से भी खरीददारी कर रहे हैं। मोबाइल विक्रेता राकेश ने बताया कि प्रकाश पर्व पर मोबाइलों की अधिक बिक्री की उम्मीद है। दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बिक्री को मंगाए गए हैं। इनमें फाइनेंस की सुविधा की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स शुुरूआती दाम अधिकतम दाम
एलईडी टीवी - 5500 - दो से तीन लाख तक
फ्रिज 12500 - 80 हजार
एसी - 30000 - 60 हजार
वॉशिंग मशीन - 12000 40 हजार तक
बूफर - 3500 - 20 हजार
मिक्सी - 2000 - 8000
कूलर - 3000 - 20 हजार
कोरोना काल में गत वर्ष इलेक्ट्रानिक कारोबार काफी प्रभावित हुआ लेकिन इस साल स्थिति में काफी सुधार हुआ है। दिवाली पर अलग अलग ब्रांडों के आइटम मंगवाए गए हैं। इस बार खरीदारों के लिए फाइनेंस सुविधा भी दी गई है।-राकेश, दुकान मैनेजर