फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मरों से लदा ट्रैक्टर पकड़ा, मड़ावरा पुलिस के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से ट्रांसफार्मरों को उतारकर ट्रैक्टर-ट्राली में ले जाते पकड़ा
विज्ञापन

चालक समेत तीन लोग मौके से फरार
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा क्षेत्र में विभिन्न गांवों की विद्युत लाइन पर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर उतार कर ले जाते समय विद्युत विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
मड़ावरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी ध्रुवपाल सिंह एवं सोनू खटीक ने मड़ावरा थाने को सूचना देकर बताया कि बुधवार की शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ लोग उनके गांव के ट्रांसफार्मर उतार कर ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जा रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों ने खोजबीन की तो ग्राम साढूमल के नजदीक महरौनी की ओर जाता एक ट्रैक्टर दिखाई दिया, जिसमें तीन विद्युत ट्रांसफार्मर लदे थे। ट्रैक्टर रोककर विभागीय कर्मचारियों ने जब ट्रांसफार्मरों के संबंध में पूछताछ की तो ट्रैक्टर चालक कोई जवाब नहीं दे सका और मौके से भाग गए। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली को मय ट्रांसफार्मर के मड़ावरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर मालिक एवं ड्राइवर को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को स्थानीय अवर अभियंता एसपी सिंह थाने पहुंच गए, लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत ठेकेदार बनकर करते हैं चोरी
मड़ावरा। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर उतारने वाले गांव में पहुंचकर खुद को विद्युत विभाग के ठेकेदार और कर्मचारी बताकर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर रखने की बात कहते हुए उतार ले जाते हैं और सीमावर्ती राज्य समेत अन्य गांव में बेच देते हैं। कुछ दिनों पहले थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव के बगाजमाता मोहल्ले में उज्ज्वला योजना के तहत स्थापित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर इस तरह गायब हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें