फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट में आठ घंटे ही मिल रही है बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
कैप्सन - ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। प्रदेश में कोयला संकट का प्रभाव क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है। नगर की जनता को बीस घंटे के सापेक्ष मात्र आठ घंटे भी विद्युत सप्लाई नहीं हो रही है जिसका प्रभाव नगर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। इससे जनता काफी परेशान है। लोगों ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते देश में कोयला उत्पादन पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव का असर अब प्रदेश के विद्युत उत्पादन गृहों पर पड़ने लगा है। जिसके चलते कई इकाइयां बंद कर दी गई हैं और कई में उत्पादन ठप होने की स्थिति है। जिसके चलते क्षेत्र में विद्युत का गंभीर संकट बना हुआ है। उमस भरे मौसम में लोगों को बीस घंटे के सापेक्ष मात्र आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। बिजली के आने जाने के क्रम में कई ट्रांसफार्मर भी खराब हो रहे हैं। जिसका प्रभाव ट्रांसफार्मर से जुडे़ उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। विद्युत न आने के कारण रात में मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
कर्मचारी नहीं उठाते फोन
लोगों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति के चलते जब भी जानकारी करने के लिए 66 केबी विद्युत सब स्टेशन पर या विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन लगाते हैं कोई भी रिसीव तक नहीं करता है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जब रोस्टिंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी तक नहीं रहती है तो वह जनता को क्या उत्तर दें।
विज्ञापन

पानी का संकट गहराया
तालबेहट। विद्युत संकट का प्रभाव नगर की पेयजल आपूर्ति पर दिख रहा है। दो दिन पहले माताटीला में बिजली न आने से पानी की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बुधवार को विकास खंड के समीप पाइप लाइन टूटने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप रही जिससे जनता को काफी परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें