फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष का नाम आते ही राजनैतिक गलियारों में चचाएं शुरू

विज्ञापन
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री में जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के मामला राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है, वहीं शहर में भी जमीनों का अवैध कारोबार करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़कों के किनारे और हाइवे पर जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। इसकी मुख्य वजह जमीनों का अवैध कारोबार करने वाले अवैध रूप से कम कीमत में विवादित जमीनों को खरीदने के बाद वहां प्लाटिंग करते हैं और ऊंचे दामों पर जमीनें बेचने का काम करते हैं। लेकिन अब तो जमीनों के कारोबार में लिप्त राजनैतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों की तो हाइवे द्वारा अधिग्रहण की गई जमीनों पर नजरें गढ़ाए हैं। ऐसे ही मामला तब सामने आया जब हाइवे द्वारा अधिग्रहण की गई एक जमीन के हिस्से को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन की पत्नी रसरानी को बैनामा कर दिया गया। इस मामले की शिकायत होने पर इसकी जांच एसडीएम, व अपर जिलाधिकारी एवं उपनिबंधक द्वारा की गई तो मामले में अधिग्रहण के बाद भी जमीन की खरीद बिक्री का मामला सामने आया। अब इस मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया तो शहर में हाईवे की बेशकीमती जमीन की खरीद फरोख्त का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं प्रशासन द्वारा भी ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें