फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीमावर्ती जंगलों में आपराधिक गतिविधियां रोकने को होगी ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ललितपुर व पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ने अंतरराज्यीय बार्डर मीटिंग की। मीटिंग में चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए बार्डर की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ दोनों सीमावर्ती जिलों के अपराधियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक व मध्य प्रदेश के जनपद निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया के द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बार्डर मीटिंग की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांति पूर्वक तरीके से संपन्न कराने की रणनीति तैयार की गई। बार्डर एरिया पर दोनो जिलों द्वारा बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग करने की बात कही। बार्डर पर नदी के किनारे वाले क्षेत्र व जंगल क्षेत्र जहां से अवैध गतिविधियों का मूवमेंट होता है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग की जाएगी। इतना ही नहीं नदी किनारे वाले जंगल क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अवैध देशी शराब, मादक पदार्थों के परिवहन को रोकने के लिए रणनीति बनाकर चेकिंग की जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी कराने को सीमावर्ती जिलो संयुक्त रूप से पैट्रोलिंग, संयुक्त रूप से रेड, संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आपराधिक गतिविधियों को रोका जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पृथ्वीपुर पूनम शर्मा, सीओ पाली रक्षपाल सिंह, उदयभान गौतम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें