संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट-कड़ेसराकलां। नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत कड़ेसराकलां में ठेकेदार ने नियम को ताक पर रख जगह जगह जानलेवा ब्रेकर बना दिए और कई जगह सड़क पर लगी ईंटों को उखाड़ दिया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
कुछ समय से कडे़सराकलां में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसका कार्य पेटी ठेकेदारों को दिया गया है। ये ठेकेदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने सड़क पर बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बना दिए। इससे वाहन निकलना तो दूर सामान्य व्यक्ति को पार करना मुश्किल हो रहा है। सड़क के दोनों ओर लगवाए गए पेवर्स को उखाड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर ठेकेदार के आदमी अभद्रता करने पर आमादा हो जाते हैं।