फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का फरमान बेअसर, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में गंदगी और जलभराव से फैल रही बीमारियां

विज्ञापन
चांदमारी स्थित खाली प्लाट में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में अव्यवस्थाओं के चलते बीमारियां पैर पसारने लगीं है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कही गंदगी तो कहीं पर जलभराव से डेंगू और स्क्रब टाइफस के मरीज मिल रहे। वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। हैरत की बात तो यह है कि डीएम अन्नावि दिनेश कुमार प्रतिदिन कोविड कोर कमेटी की बैठक में स्वच्छता को लेकर जो दिशा निर्देश दे रहे हैं लेकिन अधिकारी उसका भी पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन

एक हफ्ते में कोरोना का एक संक्रमित, डेंगू के छह और स्क्रब टाइफस के दो मरीज जनपद में मिल चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे। मच्छर जनित व अन्य गंभीर बीमारियों को लेकर शासन प्रशासन द्वारा लगातार आदेश दिए जा रहे हैं। इनमें जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन बैठकों में अधीनस्थों को सफाई अभियान और बीमारियों से बचाव के लिए जलभराव में दवा का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बनी हुई है। यहां पर गांव ही नहीं शहर भी जलभराव व गंदगी से अछूते नहीं है।
कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या से वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यहां पर जलभराव से कीचड़ हो गया है। ऐसे में आसपास पड़ी गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। लंबे समय से चल रहे जलभराव से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। गंदगी व जलभराव होने से मच्छर भी पनप रहे हैं और लगातार मिल रहे विभिन्न बीमारियों के मरीजों से लोगों की चिंता बढ़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

----
इन मोहल्लों में भरा है बारिश का पानी
शहर में मोहल्ला आजादपुरा, रामनगर, पिसनारी, चांदमारी, आईटीआई के सामने, हरीदीला, घुसयाना, नेहरू नगर की कई कच्ची गलियां, जुगपुरा, रावतयाना, पनारी नहर के पास कई क्षेत्रों में जलभराव है। मुख्य सड़क किनारे नालियां भरी हैं। सड़क के गड्ढों में जमा बारिश का पानी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें