फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध संबंधी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही से मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को थाना पाली और नगर पंचायत के वार्ड दो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर में दर्ज शिकायत का मोबाइल नंबर से फीडबैक लिया तो पीड़िता ने निस्तारण से संतुष्ट न होने की बात कही। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसपी निखिल पाठक को दिए, साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शत-प्रतिशत प्रकरणों का सत्यापन वरिष्ठ अधिकारी या अपर पुलिस अधीक्षक अथवा कतिपय प्रकरणों में स्वयं करने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विभिन्न मामलों में थाने में रखे वाहनों को देख निर्देश दिए कि इन मामलों में वाहन स्वामियों को सूचना देकर निस्तारण कराएं। उन्होंने महिला अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर व मकबूल रजिस्टर का भी अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने थाने में निर्माणाधीन भवन को देखा तथा समय सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इधर, वार्ड दो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। मौके पर हैंडपंप का पानी पीकर चेक किया, टूटे प्लेटफार्म को सही कराने के ईओ मधुसूदन जायसवाल को निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ललितपुर। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति एवं उनका फीडबैक लेने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां में जन चौपाल में भाग लिया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में हो रही कटौती की जानकारी दी तो मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता विद्युत को आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को चौपाल के उपरांत गांव में रुककर नए पात्रों का चिन्हीकरण कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 34 नए पात्रों की सूची बनाकर शासन को भेजने की जानकारी दी गई। गांव में खराब एक हैंडपंप को सही कराने व अन्य हैंडपंपों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। मनरेगा कार्यों का सत्यापन कराने के अलावा उन्होंने अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है, बाहर से भी खाद की आपूर्ति जनपद में लगातार जारी है। इस मौके पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें