ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विपिन बिहारी सक्सेना ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू होगी। नामांकन पत्र दो से चार जुलाई तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच छह और सात जुलाई को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया आठ और नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। चुनाव के लिए मतदान 20 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।