प्रतियोगिता में विजेता बच्चे को पुरस्कार देते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनगांव में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
खंड शिक्षा अधिकारी आरजी वर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग बच्चों के बीच कुर्सी दौड़, बतख दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, कबड्डी, केला-पकड़ प्रतियोगिता, रस्सी-खींच प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर प्रतीक दीक्षित, एआरपी राजेश शर्मा, संकुल प्रभारी हरिशंकर सोनी, मुजीम ख़ां, अजय सिंह, आशा कुशवाहा, रिया मोदी, नैना जैन, अरुणा पांडेय, अर्चना पांडेय, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, खेल स्वास्थ्य अनुदेशक इमरान खान, जाकिर खान, मुनींद्र पुरैनिया समेत मौजूद रहे।