फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले तीन डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन में डेंगू के तीन मरीज
विज्ञापन

मकानों के आसपास जलभराव न होने दें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में चार दिन में डेंगू के तीन मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर मरीजों को उपचार की सुविधा मुहैया कराई।
ब्लॉक जखौरा के ग्राम नदनवारा में डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। उनके खून के सैंपल लेकर एलाईजा जांच के लिए झांसी भेजे गए। पुष्टि होने पर उपचार किया गया। इसी तरह ब्लॉक विरधा के अंतर्गत ग्राम रजवारा में डेंगू का एक मरीज पाया गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया गया।
मानसून सीजन में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता व जलभराव को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाती है। लोगों को जागरुक किया जाता है कि अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें, साफ सफाई रखें ताकि बीमारियों से बचे रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में कुआं में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। संक्रामक रोगों से निपटने के लिए सीएससी, पीएससी पर दवाएं स्टाक में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन

--------
डेेंगू के लक्षण
- तेज बुखार, सिरदर्द, बदन व जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल दाने
-खून की उल्टी
- पेशाब व मल में खून आना
-ब्लडप्रेशर कम हो जाना
-प्लेटलेट्स कम होने लगना
------
बचाव के उपाय
- घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें
-घर के आसपास पानी को जमा न होने न दें।
- जमा व रुके पानी में कैरोसिन का छिड़काव करें।
-खुले में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-मच्छर को भगाने वाली अगरबत्ती का प्रयोग करें।
---------
डेंगू के मरीज की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गई। मलेरिया टीम के साथ लार्वासाइड स्प्रे का छिड़काव कराया गया। गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों का मलेरिया परीक्षण कराया गया, जिसमें मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

- केएस सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी
--------
एलाईजा टेस्ट के बाद जिले के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका उपचार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में किया जा रहा है। डेंगू मच्छर का लार्वा आसपास भरे पानी में पनपता है।
- मनोज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें