फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दोनों पक्षों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में दोनों पक्षों पर एफआईआर
विज्ञापन

ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम कुसमाड़ में मारपीट कर हमला करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्राम कुसमाड़ा निवासी छत्रपाल सिंह अपने घर के बाहर था कि तभी बिजली चली गई। उसे पता चला कि कुछ ग्रामीण ट्रांसफार्मर के तारों को हिला रहे हैं। इस पर रोका तो दोनों ओर से विवाद हो गया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी व कुल्हाड़ी से छत्रपाल सिंह पर हमला कर दिया था। छत्रपाल का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। इससे गांव में तनाव फैल गया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया।
विज्ञापन

घायल छत्रपाल को उपचार के लिए महरौनी सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में ग्राम कुसमाड़ निवासी लक्ष्मी पत्नी खूबचंद लोधी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि, दूसरे पक्ष की ओर से परमलाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार्ली राजा समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर एकराय होकर मारपीट करने, गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें