फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा के हालातों की रोज होगी मानीटरिंग

Fri, 26 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सर्दियां समाप्त होने के बाद सूखा के हालात विकट होने वाले हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बिगड़ने वाली है।
विज्ञापन


स्थिति बेकाबू न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने प्रतिदिन जिले की रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

इस बार जिले में सूखा के हालात बहुत खराब हैं। भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे बहुत से गांवों में हैंडपंप साथ छोड़ने लगे हैं। नदियां सूख गई हैं तथा कुएं भी सूखने लगे हैं। तालाबों व बांधों में भी पानी नहीं बचा है। सर्दियां समाप्त होने के बाद सूर्य की तपिश बढ़ेगी, जिससे पानी का स्तर और तेजी से गिरेगा।
विज्ञापन


ऐसे में तय है कि आने वाले समय में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मचने वाली है। स्थिति काबू में रहे, इसके लिए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सूखा से हालात बेकाबू नहीं हों, इसका भी ध्यान रखा जाए।

अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह रिपोर्ट की मानीटरिंग करें। इसमें जिन विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है, उनमें विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता, जल निगम के अधिशासी अभियंता, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त (श्रम व रोजगार), अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी शामिल किए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रतिदिन शाम को पांच बजे जिले भर के हालातों की रिपोर्ट एडीएम को सौंपेंगे। साथ ही इसके लिए कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है, जहां सूखा से संबंधित जानकारी अपडेट होती रहेगी। कंट्रोल रूम का नंबर 05176- 272345 है। दरअसल, सूखा के कारण जमीन में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पशुओं के लिए पीने के पानी की समस्या गहरा रही है।
विज्ञापन


बार तालाब जल्द भरें
बार के तालाब से आसपास के गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। तालाब में बहुत कम पानी शेष है। इसके लिए जिलाधिकारी ने तालाब को जाखलौन पंप कैनाल से भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अफसरों को बार का तालाब जल्द भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें