फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह के पहले बुधवार को मनेगा साइबर जागरुकता दिवस

विज्ञापन
social media.jpg - फोटो : social media.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। आम जनमानस में साइबर अपराध से बचाव के लिए डीआईजी के आदेश पर अब महीने के पहले बुधवार को एक घंटे के लिए साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा जिसमें जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाएं आदि शामिल करके स्कूल कॉलेजों, नगर पालिका आदि में कार्यशालाएं, सेमिनार, संवाद, पोस्टर, स्लोगन, छोटी छोटी कहानियां लिखने आदि रचनात्मक सेशन आयोजित किया जाएगा और छात्रों व लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अब छह अक्टूबर से महीने के पहले बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से एक घंटे के लिए साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा जिसमें जिला मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पंचायती राज संस्थाएं आदि को शामिल करके जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर पालिकाओं में कार्यशालाएं, सेमिनार, परस्पर संवाद, पोस्टर बनाने, स्लोगन लिखने, छोटी-छोटी कहानियां आदि जैसे रचनात्मक सेशन आयोजित कर आम जनता एवं छात्रों में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कोविड संबंधी परिस्थितियों के अनुसार शुरू में ऑनलाइन करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर शिक्षा निदेशालय, पुलिस विभाग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं नागरिक सेवा केंद्र, आशा कामगारों, नगर पालिकाओं सहित अन्य हित धारकों को शामिल करके वार्षिक कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में मंत्रालय की योजनाओं परियोजनाओं को भी साथ में जोड़ने को कहा गया है। डीआईजी ने बताया कि इस अभियान को एक आंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें