फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर फटने से खेत में खड़ी फसलें डूबी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बार(ललितपुर)। कस्बा के मजरा मोतीखेरा में दसरारा माइनर फट जाने से किसानों के खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई। गुस्साए किसानों ने डीएम से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते खेत पानी से लबालब हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात कस्बा बार के मजरा मोतीखेरा से निकली दसरारा माइनर पानी अधिक हो जाने से फट गई। जिससे माइनर का पानी खेतों में भर गया। सुबह जब किसानों ने खेत पर फसलों को पानी में डूबा देखा तो वह परेशान हो गए। दलहनी फसलें पानी के कारण खेत में गिर गई थी। गेहूं, मटर, चना, और सरसों की फसलें पानी में डूबने से खराब हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि सालों से नहर की सफाई नहीं हुई जिस कारण नहर में क्षमता से अधिक पानी अचानक आ गया इसी कारण माइनर फट गया और सारा पानी उनके खेतों में भर जाने से फसलें खराब हो गई। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि फसलों का जो नुकसान हुआ है। उसकी उच्चाधिकारियों से जांच कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन पर जीवन सिंह, हरदेव सिंह, प्रभुदयाल, सुमंत सिंह सीताराम, प्रमोद सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें