फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के आवास में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
कैप्सन - आवास में घूमता मगरमच्छ - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। माताटीला बांध कॉलोनी में रहने वाले जल विद्युत उत्पादन विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन यादव के आवास परिसर में शुक्रवार को एक मगरमच्छ घुस गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में अधिशासी अभियंता के आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों की नजर परिसर में बने गैरिज की ओर पड़ी। जहां एक विशालकाय मगरमच्छ को देखकर वह सन्न रह गए। मगरमच्छ होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मगरमच्छ को देखने आवास के आसपास जुट गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर गई वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बांध में छोड़ दिया। वहीं, बारिश समाप्त होने के बाद आवासीय क्षेत्र में मगरमच्छ का आना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें