फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के खिलाफ दिया चेक, वी डि यो निलंबित

विज्ञापन
डोंगरा कलां मे चौपाल मे उपस्थित लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने ब्लॉक बिरधा के ग्राम डोंगराकलां में संध्याकालीन जन चौपाल लगाई। उन्होंने शौचालय निर्माण की धनराशि का चेक अनाधिकृत व्यक्ति से लाभार्थी को दिलाने पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार सोनी को निलंबित कर दिया। चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालयों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 660 शौचालयों का लक्ष्य है। एलबीओ के तहत 169 शौचालयों का निर्माण लक्षित है, जिसमें से 44 शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। राकेश पुत्र हन्नू ने शिकायत करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के मुनीम ने शौचालय निर्माण के लिए पांच सौ रुपये मांगे थे। इस पर डीएम ने एडीएम को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए। पता चला कि शौचालय निर्माण में पैसे का आवंटन सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में न देकर क्षेत्र पंचायत के माध्यम से पैसे का चेक दिया गया, जो शासनादेश के अनुरूप नहीं है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि एसके सविता को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि के तहत जिन किसानों पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि खतौनी की नकल लेखपालों के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी। योजनाओं से संबंधित धनराशि जो लाभार्थियों के बैंक खातों अभी तक नहीं पहुंचाई गई है, उसे शीघ्र पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में इच्छुक व्यक्ति अपनी पुत्रियों का विवाह संपन्न करा सकते हैं। अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी पाली अनिल कुमार, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य, अधिशासी अभियंता विद्युत आकाश सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार मौजूद रहे।

डोंगरा कलां में चौपाल को संबोधित करते डीएम योगेश कुमार शुक्ला- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें