फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली महिला

Tue, 08 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
मुहल्ला शांति नगर में किराये के मकान में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पांच वर्षीय पुत्र के गले पर भी फांसी के निशान पाये गए। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज को हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम खितवास निवासी  अमर बहादुर जुलाई माह से नगर के मुहल्ला शांति नगर में पत्नी विनीता के साथ किराये के मकान में निवास करता था। सोमवार सुबह विनीता का शव बंद कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में रो रहे बच्चे के गले पर भी फांसी के निशान मिले। पति अमर बहादुर ने बताया कि रविवार रात वह अपने अधिकारी के साथ शादी समारोह में शामिल होने की कहकर घर से निकला था। देर शाम तालबेहट के टेटा जमालपुर के पास से उसने कई बार विनीता को फोन लगाया। कुछ समय बाद विनीता  का फोन आया। फोन पर उसने विनीता से फोन न उठाने का उलाहना दिया। बताया गया कि इससे क्षुब्ध होकर विनीता ने कमरे का दरवाजा बंद कर पहले पुत्र को मारने का प्रयास किया। पुत्र के अचेत हो जाने पर महिला ने पंखे पर रस्सी का फंदा बना झूल गई। 
सोमवार सुबह वह घर आया। दरवाजा खटखटाने पर खुलता न देख पड़ोसी किरायेदार से दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचा। वहां उसने खिड़की से शव को लटकता देखा व मासूम को रोता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव कोतवाली पुलिस सहित पहुंचे।  बच्चे से बंद दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

वहीं विनीता के भाई भरतसिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। रविवार शाम वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो विनीता ने पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशानी की जानकारी दी। भरत ने ससुरालिजनो पर दहेज की मांग पूरी न होते देख हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें