फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में हुई थी राकेश की हत्या

Tue, 08 Nov 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बेलघाट की घटना का खुलासा करते एसपीआरए। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
बेलघाट इलाके के कम्हरिया घाट पर हुए राकेश राय हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक राकेश का उसके दोस्त श्यामू यादव की बहन से संबंध था। श्यामू ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर राकेश की हत्या कर शव बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के अनुसार 21 अक्टूबर को कनइचा गांव निवासी व केडी कामर्शियल मिक्स प्लांट में कार्यरत कर्मचारी राकेश राय लापता हो गए थे। उनके भाई उमेश राय की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि एक नवंबर को कम्हरिया घाट के पास एक शव मिला जिसकी पहचान राकेश के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस की तहकीकात में बेलघाट, एकौना के रहने वाले श्यामू यादव का नाम सामने आया।

सात नवंबर को श्यामू कहीं भागने की फिराक में था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में श्यामू ने जुल्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी बहन से राकेश का अवैध संबंध था। उसने 21 अक्टूबर की रात उसे बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसी दौरान राकेश की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव बोरे में भरकर ट्राली से ले जाकर नदी में फेंक दिया। श्यामू को गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष बेलघाट आशुतोष सिंह, आरक्षी विपिन पांडेय, विनोद सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें