फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे के अंदर दो प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कम्प

Fri, 09 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट ललितपुर। सीएचसी तालबेहट में दो घंटे के अंदर दो प्रसूताओं की मौत से हड़कम्प मच गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर गए। मौके पर गए अधिकारियों ने पूरे मामलें की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

सरकार भले ही गरीबों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया कराने के लिए कितने ही जतन कर लें स्वास्थ्य विभाग में फैलें भृष्टाचार के चलते लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह मौत नसीब हो रही है। इसकी एक बानगी बृहस्पतिवार को सीएचसी तालबेहट में देखने को मिली। 

जहां ग्राम हर्षपुर के मजरा खदरी निवासी सलमान सहरिया की पत्नी रामसखी उम्र 28 वर्ष को दोपहर में सीएचसी तालबेहट में डिलेवरी के लिए लाया  गया। जहां उसने दोपहर में 2.25 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड गई। उसके साथ आए परिजनों ने बताया कि उसकी हालत बिगडतें ही उसने सीएचसी में कार्यरत स्टॉफ को बताया परन्तु किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते रामसखी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डिलेवरी के लिए नर्स ने उससे कुछ पैसा लिया था। बाद में रामसखी की मौत के बाद उसे वापस कर दिया। 
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद नगर के बडा बाजार निवासी आकाश की पत्नी पूनम 28 वर्ष को भी प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसने चार बजे एक बालक को जन्म दिया। जन्म के बाद बालक की तबियत खराब होने पर उसे मेडीकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद पूनम की हालत बिगड गई और उसकी भी मौत हो गई।दो घंटे के अंदर दो मौतों की खबर से पूरे सीएचसी में हड़कम्प मच गया। चिकित्सकों के अनुसार रामसखी की मौत का कारण ब्लड प्रेशर और पूनम की मौत का कारण सुगर बताया जा रहा है।

मामलें की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा तत्काल मौके पर पहुचें।  उन्होंनें दोनों के परिजनों एवं डॉक्टर से पूरी जानकारी ली। रात में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रताप कुमार स्वयं आए। उन्होंने पूरे मामलें की विस्तार से जानकारी ली। 

इस संबंध में एसडीएम हरीओम शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि एक साथ दो मौतें हो जाना बड़ी बात है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 

वही जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों का पोस्ट् मार्टम कराया जाएगा। पूरे मामलें की जांच कराई जाएगी। सोमवार तक पूरे मामलें की जांच कर ली जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें