जाखलौन थानांतर्गत कुचदौं गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी के लुधाव गांव निवासी जिजिया पत्नी कल्लू सहरिया अपने एक वर्षीय पुत्र व बम्हौरी टांका निवासी शिवानी पुत्री रामराजा छह साल, सचिन आठ साल, रामसखी पत्नि राजाराम, अमर, लाड़ो व थाना जाखलौन के कुचदों गांव निवासी विमला पत्नि बलवीर, सुशीला पत्नि रामप्रसाद उम्र 55 वर्ष सहित अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जाखलौन से मध्य प्रदेश के परसरी जा रहे थे। तभी कुचदों के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें जिजिया व उसके एक वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवजात शिशु का मिला शव
ललितपुर। गिरार थानांतर्गत रोहिणी डैम पर नवजात शिशु का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कप मंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह इकौना गांव स्थित रोहिणी डैम पर पूर्ण विकसित शिशु का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।