फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में छाए रहे पुलिस के मामले

Tue, 01 Sep 2015 11:00 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। ललितपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार बीडी गुप्ता ने शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को तहसील दिवस में बड़ी संख्या किसान पीली उर्द की फसल लेकर पहुंचे थे। किसान खराब फसल को लेकर काफी परेशान हैं। इसके अलावा पुलिस के 13, विद्युत विभाग के 10, समाज कल्याण के तीन और एक अन्य शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। तीन शिकायती पत्रों का मौके पर पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अवधेश निगम, खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा, आभा अग्रवाल, वन दारोगा कमलापत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें