फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Fri, 09 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court disitoin, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। चार सितंबर की देर रात मुहल्ला नईबस्ती में घर में सो रहे एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। न्यायालय ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


चार सितंबर की रात नई बस्ती निवासी अमित की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पास में रहने वाले पुष्पेन्द्र, देवेन्द्र, उमेश व संटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार को भी पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ट्रेनों व बसों की तलाशी की लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस की सारी चौकसी को धता बताते हुए बुधवार सुबह मास्टरमाइंड पुष्पेन्द्र व उसके साथी देवेन्द्र पंथ ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें