फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के घर पथराव

Tue, 28 Jun 2016 01:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
एसडीओ के घर पथराव - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर की गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का धैर्य रविवार रात जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने विभाग के एसडीओ के घर पथराव कर दिया। मामले में कुछ विभागीय कर्मचारियों पर उंगली उठ रही है। बताया गया है कि अफसरों की गुटबाजी के चलते कुछ कर्मचारियों ने आक्रोशित लोगों को एसडीओ के घर जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

नगर एवं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था कुछ दिनों से काफी खराब है। चौबीस घंटे में जनता को मुश्किल से दस घंटे ही बिजली नहीं मिल रही है। रात में तो कुछ समय ही बिजली मिल पाती है। लगातार बिजली की आंख मिचौनी से लोग काफी परेशान है। रविवार रात बिजली न आने से परेशान लोग बिजली घर पहुंच गए और वहां अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी ने लोगों से कहा कि यहां नारेबाजी करने से कोई फायदा नहीं होगा। आप लोगों को अगर समस्या का समाधान चाहते हैं तो एसडीओ के घर जाएं। कर्मचारी ने ही बताया कि एसडीओ पानी की टंकी के पास रहते हैं।
कर्मचारी की बात सुनते ही आक्रोशित लोग एसडीओ महेश चंद्र विश्वकर्मा के आवास के बाहर पहुंचे और पथराव कर दिया। उस समय एसडीओ घर पर नहीं थे, किसी काम से बाहर गए थे। पथराव का शोर सुन पड़ोस में रहने वाले लोग बाहर निकल आए, जिन्हें देख लोग भाग निकले। सोमवार सुबह एसडीओ वापस लौटे तो उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। बताया गया है कि विभाग के ही एक अफसर से गुटबाजी के कारण कर्मचारियों ने एसडीओ के घर की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें