फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति की हत्या की, फिर प्रेमी के साथ जान दी

Sat, 16 Mar 2019 01:15 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, in lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रेमी के साथ पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरगुवां के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  
विज्ञापन


थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी मनकू कुशवाहा ने अपनी पुत्री (मृतका) पूजा की शादी तालबेहट निवासी एक युवक से कर दी थी। दोनों में सामंजस्य नहीं बन सका और वह एक- दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद  पूजा की दूसरी शादी 11 फरवरी 2019 को थाना चिरगांव अंतर्गत चमराय मोंठ निवासी सुनील पुत्र आशाराम कुशवाहा से कर दी गई। बताया जा रहा है कि पूजा का थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम बरीकलां निवासी पुष्पेंद्र से प्रेम प्रसंग चलता था। इस कारण शादी के लगभग एक माह बाद 12 मार्च को पुष्पेंद्र चिरगांव स्थित पूजा की सुसराल में उसका मौसेरा भाई बन कर गया। सुनियोजित योजना के तहत पुष्पेंद्र वहां से वापस लौट आया।

अगले दिन 14 मार्च को पूजा अपने पति सुनील के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत ओरछा घूमने गए। यहां चकरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मड़ोर में स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के पास सुुनील पर तमंचे से फायर कर दिया गया, जिसकी उपचार के लिए झांसी लाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। सुनील की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पूजा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ओरछा पुलिस ने पूजा एवं पुष्पेंद्र के कुछ परिजनों को शंका होने पर पूछताछ  के लिए बैठा लिया। इसी दौरान दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें