फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चस्पा करें आपराधिक घटनाओं और दुर्घटनाओं का चार्ट

Wed, 10 Jun 2015 01:34 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीआईजी झांसी रेंज ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभी पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने सबसे पहले पीआरओ सेल का निरीक्षण किया। सेल प्रभारी अंकिता से आईजी कानपुर जोन की एक नंबर भरोसे का, व्हाट्स ऐप वाई चालान, शिकायत कर्ताओं को पावती की पीली पर्ची आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां लीं। आधुनिक तकनीकी से जन शिकायतों के निस्तारण में पीआरओ सेल के कार्यों की उन्होंने सराहना की। इसके बाद हेड पेशी पहुंचकर पांच कर्मियों के करेक्टर रोल के बारे में जानकारी, आंकिक शाखा में सिपाहियों और दारोगा के जीपीएफ रिकार्ड चेक किए।

डीसीआरबी में क्राइम रिकार्ड चेक किए। इसी तरह सम्मन सेल, प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली सदर का निरीक्षण किया, जहां डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कंप्यूटर कक्ष पहुंचकर ऑन लाइन एफआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कोतवाली कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में अपराधियों की सूची के साथ ही चोरी, लूट और दुर्घटनाओं का चार्ट भी लगाया जाए। चोरी व लूट की घटनाओं में स्थान, प्रकृति आदि की समीक्षा कर अपराधों की रोकथाम की योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को चयनित करके उनकी पुनरावृत्ति रोकने के उपाय किए जाएं। इसके बाद उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह आदि का निरीक्षण कर बेहतर सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की सराहना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसपी पेशकार आरसी दीक्षित, पीआरओ विजय सिंह, एसएसआई निगवेंद्र सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज संतकुमार, सदर चौकी इंचार्ज महेश कुमार, नेहरूनगर इंचार्ज राजबाबू यादव, महिला उपनिरीक्षक अवध राजपूत आदि शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें