फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज को हटाया

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज को हटाया - फोटो : demo
विज्ञापन
कुम्हैड़ी (ललितपुर)। महरौनी तहसील के ग्राम कुम्हैड़ी में बुधवार की रात को हुए घृणित गो हत्याकांड से गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों ने इस कांड में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, एसपी ने कुम्हैड़ी चौकी प्रभारी को हटा दिया है।
विज्ञापन

अंजनी धाम के नाम से विख्यात ग्राम कुम्हैड़ी में स्थित माता अंजनी का मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। करीब नौ हजार की आबादी वाला यह गांव शांति व सौहार्द के लिए भी जाना जाता है। गायों के साथ हुई दरिंदगी को लोग नशेड़ियों की करतूत मानकर चल रहे हैं। इसीलिए गांव में चल रहे देसी एवं अंग्रेजी शराब के ठेकों को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने गत दिवस पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान से भी शराब की दुकानें हटाने की मांग की थी। ग्रामीण पूर्व में भी कई बार अफसरों को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
गो हत्याकांड के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि आरोपियों को 72 घंटे के अंदर पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं, जिसमें चार एसआई सहित 11 पुलिस कर्मी हैं। गांव से शक के आधार पर आठ लोगों से पूछताछ की गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं, शुक्रवार की दोपहर में पीएसी ने भी गांव में पहुंचकर शांति व्यवस्था देखी। पुलिस अधीक्षक ने कुम्हैड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को हटा दिया है। उनके स्थान पर वृषभान सिंह राजपूत को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम कुम्हैड़ी की छवि धार्मिक पहचान वाली रही है। इस गांव में पहले कभी इतनी घिनौनी हरकत नहीं हुई है। पूरे जनपद में गांव का नाम व छवि खराब हुई है। जिन लोगों ने गायों के साथ दरिंदगी भरा व्यवहार किया है, वह किसी भी तरह माफी के हकदार नहीं है।
- रामकिशोर तिवारी
गायों को सभी लोग परिवार के सदस्य के तौर पर पालते हैं। गाय के साथ हुए कृत्य से पूरा परिवार सदमे में है। प्रशासन इस घटना का जल्द अनावरण करे।
- रतीराम अहिरवार

गिरफ्तार हों गो हत्यारे
ललितपुर। ग्राम कुम्हैड़ी में गायों की निर्मम हत्या के विरोध में  शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गौ हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने जगदीश मंदिर प्रांगण में बैठक कर घटना पर रोष व्यक्त किया।
हिंदू जागरण मंच ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कुम्हैड़ी में अज्ञात व्यक्तियों ने दो गायों की हत्या कर दी, इसमें एक गाय गर्भवती थी, जिससे उसके पेट में पल रहा बछड़ा मर गया। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा अपराधियों की फोटो सहित सूचना प्रकाशित करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, बालकिशन, निक्की, अजब सिंह, राघवेंद्र, विवेक दरोनिया, अरविंद विश्वकर्मा व शिवम आदि उपस्थित रहे।
उधर, जगदीश मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक में गायों की मौत पर रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अनंतराम तिवारी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में प्रांतीय मंत्री भगवान सिंह बुंदेला, वृषभान भारद्वाज, सुधांशु शेखर हुंडैत, रामगोपाल नामदेव, नवल सोनी, बृजेश चतुर्वेदी, सियाराम राजपूत, दशरथ, रवींद्र सिंह बुंदेला, प्रमोद साहू, राहुल जैन, भरत रिछारिया, उमाशंकर बिदुआ, देवेंद्र गंगेले, राजेश दुबे, राजाराम गोस्वीामी व तरनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
इधर, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रूरतापूर्ण तरीके से गायों की हत्या करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गाय को मां के समान दर्जा दिया गया है, लेकिन गायों के साथ घिनौना कृत्य किया गया। इसके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर विनोद मिश्रा, अविनाश गोस्वामी, हेमंत मिश्रा, देवेंद्र पाठक, नीरज कौंते, जी एस तिवारी, प्रशांत गोस्वामी, राहुल बुधौलिया, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
पाली। ग्राम कुम्हैड़ी में दो गायों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को श्री कृष्ण समिति और गौरक्षा समिति के नेतृत्व में पालीवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गायों की हत्या निंदनीय है। इसके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौकेेे पर पार्षद पुनीत चौरसिया, रानू दुबे, मोनू मालवीय, रामकुमार पुरोहित, रामगोपाल यादव व राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें