फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की मौत, डाक्टर क्लीनिक छोड़ भागा

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मौत1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना किशनी क्षेत्र में एक बालिका की गलत उपचार से मौत हो गई। वह 15 दिन से बीमार थी। सूचना पर सीएमओ के निर्देश पर टीम ने जांच की। वहां क्लीनिक बीएएमएस चिकित्सक के नाम पंजीकृत मिला। परिवारीजनों ने चिकित्सक के पिता के गलत उपचार करने से बेटी की मौत होने का आरोप लगाया है। वहीं, चिकित्सक के भाई ने बताया कि उसके क्लीनिक पर बालिका का उपचार नहीं हुआ। वहीं टीम ने दो दिन में चिकित्सक को कार्यालय पहुंचकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी रामनरेश जाटव की सात माह की पुत्री नीतेश को लगभग 15 दिन से जुकाम और बुखार था। परिवारीजनों के अनुसार बालिका का उपचार वह नगर की सब्जीमंडी के सामने स्थित डाक्टर सतीश चंद्र पांडेय के यहां करा रहे थे। शुक्रवार को बालिका की हालत ज्यादा बिगड़ गई। वह लोग क्लीनिक पर ले गए। वहां डाक्टर सतीश ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद बालिका की मौत हो गई। जब रामनरेश ने कहा तो डाक्टर भाग गया। पीड़ित पुलिस चौकी पर गया तो वहां से भी उसे भगा दिया। सूचना सीएमओ डाक्टर केेके शर्मा को दी।
सीएमओ के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वीरेंद्र सिंह, डाक्टर अजीत यादव व अजीत सक्सेना ने क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की। वहां बताया गया कि क्लीनिक डाक्टर अमित पांडेय के नाम से रजिस्टर्ड है। जो मौके पर नहीं थे वहां मौजूद उनके भाई सुमित ने टीम को बताया कि बालिका का पिता उनके यहां दिखाने जरूर आया था लेकिन बालिका का इलाज नहीं किया। वहीं सीएमओ डाक्टर केके शर्मा का कहना है कि बालिका के पिता ने डाक्टर सतीशचंद्र के उपचार से मौत होने की बात कही है। टीम ने क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर अमित को दो दिन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। जांच के बाद जो भी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें